लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव: पहले चरण में केन्द्रीय बलों की 415 कंपनियां तैनात की जायेगी

By भाषा | Updated: March 6, 2021 22:05 IST

Open in App

कोलकाता, छह मार्च पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए केन्द्रीय बलों की 415 कंपनियों को तैनात किया जायेगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 30 कंपनियां और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की पांच-पांच कंपनियां समेत केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 200 कंपनियां अब तक राज्य में पहुंच चुकी हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की शेष 215 कंपनियां अगले कुछ दिनों में राज्य में पहुंचेंगी। इन बलों को उन विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा, जहां पहले चरण में चुनाव होगा।’’

केंद्रीय बलों की प्रत्येक कंपनी में 100 कर्मी होते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में, पांच जिलों में 30 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। इस चरण के लिए कुल 10,288 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुरुलिया में 3,127 बूथ, बांकुरा में 1,328, पूर्व मेदिनीपुर में 2,437 और पश्चिम मेदिनीपुर में 2,089 बूथ होंगे।

दिन में, चुनाव आयोग के विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक और पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे ने जिलों में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं।

इसके अलावा, वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जग मोहन से भी मिले, जो राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ज्यादातर चर्चा कानून एवं व्यवस्था, और पहले चरण में होने वाले चुनावों की तैयारियों को लेकर की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?