लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव हिंसा: बलात्कार के कथित मामलों में एसआईटी जांच कराने के अनुरोध को लेकर न्यायालय में आवेदन दाखिल

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के दौरान तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों या कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाने वाली 60 वर्षीय एक महिला और एक नाबालिग लड़की ने उच्चतम न्यायालय में आवेदन दाखिल कर पहले से लंबित मामले में पक्षकार बनाने और इन सभी मामलों की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने का अनुरोध किया है।

राज्य में चुनाव संबंधी हिंसा में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की कथित हत्या से संबंधित एक लंबित याचिका में महिला और 17 वर्षीय एक लड़की ने उन्हें पक्षकार बनाये जाने के अनुरोध को लेकर अलग-अलग आवेदन दायर किये है।

उच्चतम न्यायालय ने 18 मई को पश्चिम बंगाल सरकार, केंद्र और अन्य को बिश्वजीत सरकार और सह याचिकाकर्ता स्वर्णलता अधिकारी की याचिका पर नोटिस जारी किया था। सरकार के बड़े भाई और स्वर्णलता के पति चुनावी हिंसा में मारे गए थे।

साठ वर्षीय महिला की ओर से दाखिल आवेदन में आरोप लगाया गया था कि चार-पांच मई की दरम्यानी रात राज्य के ‘‘सत्तारूढ़ राजनीतिक दल’’ के समर्थकों या कार्यकर्ताओं ने उसके छह साल के पोते के सामने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामला दर्ज किया था लेकिन उसने प्राथमिकी में पांच आरोपियों में से केवल एक का नाम लिया है।

आवेदन में दावा किया गया है कि विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद, आवेदनकर्ता के घर को कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस पार्टी के समर्थन वाली भीड़ से घेर लिया गया था और उनके परिवार को घर छोड़ने या परिणाम भुगतने के लिए धमकियां दी गईं।

राज्य पुलिस के आचरण को ‘‘असंतोषजनक और असहयोगपूर्ण’’ बताते हुए, आवेदन में कहा गया है कि मामला एसआईटी या एक स्वतंत्र एजेंसी को स्थानांतरित किया जाए। इसने यह भी कहा कि मामले की सुनवाई को पश्चिम बंगाल से बाहर स्थानांतरित किया जाए।

अनुसूचित जाति समुदाय की नाबालिग लड़की द्वारा शीर्ष अदालत में दाखिल एक अन्य आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के सदस्यों या समर्थकों द्वारा नौ मई को उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। उसने कहा कि मामले में 10 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उन्होंने मामले की जांच एसआईटी या केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित करने और मुकदमे को पश्चिम बंगाल से बाहर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने 25 मई शीर्ष अदालत को सूचित किया था कि राज्य में दो मई को चुनाव संबंधी हिंसा में दो भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उच्च्तम न्यायालय पीड़ितों के परिजनों द्वारा दाखिल एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें अदालत की निगरानी में जांच और मामलों को सीबीआई या एसआईटी को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया