लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी को झटका, सुवेन्दु अधिकारी का परिवहन मंत्री से इस्तीफा, एमएलए गोस्वामी भाजपा में शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 27, 2020 20:14 IST

भाजपा और टीएमसी में टक्कर होने की उम्मीद है। सुवेन्दु अधिकारी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नाराज कूचबिहार दक्षिण से विधायक मिहिर गोस्वामी भाजपा सांसद के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुवेन्दु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री के पद से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।नंदीग्राम से विधायक पिछले दो से तीन महीनों से नाराज चल रहे थे। लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को दी गई प्रमुखता से दुखी थे।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में राजनीति हलचल तेज हो गई है। टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आज दोहरा झटका लगा है। बंगाल मे 2021 में चुनाव है। वरिष्ठ मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

भाजपा और टीएमसी में टक्कर होने की उम्मीद है। सुवेन्दु अधिकारी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नाराज कूचबिहार दक्षिण से विधायक मिहिर गोस्वामी भाजपा सांसद के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुवेन्दु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री के पद से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।

अधिकारी ने परिवहन और सिंचाई मंत्री के रूप में पद छोड़ दिया है, लेकिन तृणमूल विधायक बने हुए हैं, क्योंकि उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है। सीएम ममता के लिए बड़ा झटका है। नंदीग्राम से विधायक पिछले दो से तीन महीनों से नाराज चल रहे थे। उन्होंने पार्टी और कैबिनेट की बैठक में जाना छोड़ दिया था। उनकी कई रैलियों में, मुख्यमंत्री या कोई तृणमूल ध्वज, बैनर या चित्र नहीं लगे थे।

उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसके बारे में कभी बात नहीं की है, लेकिन बनर्जी के भतीजे और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को दी गई प्रमुखता से दुखी थे। हाल ही में एक सार्वजनिक बैठक में उन्होंने कहा, "मैं पैराशूट या लिफ्ट से नहीं पहुंचा हूं, मैं सीढ़ियों पर चढ़कर जहां मैं पहुंचा हूं, वहां पहुंचा हूं।"

अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा फैक्स के जरिए भेजा

अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा फैक्स के जरिए भेजा और उसे राज्यपाल जगदीप धनखड को भी ईमेल कर दिया। राज्यपाल ने ट्वीट किया,‘‘ आज 1:05 बजे मंत्री सुवेन्दु अधिकारी का इस्तीफा,जिसे मुख्यमंत्री को संबोधित किया गया था, मुझे भेजा गया। मुद्दे को संवैधानिक दृष्टिकोण से हल किया जाएगा।’’

तृणमूल कांग्रेस के विधायक मिहिर गोस्वामी शुक्रवार को भाजपा सांसद निशित प्रमाणिक के साथ नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। आज शाम दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। गोस्वामी ने पिछले दिनों तृणमूल कांग्रेस के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। गोस्वामी को शुक्रवार सुबह प्रमाणिक के साथ नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रदेश भाजपा सूत्रों के मुताबिक, गोस्वामी शाम में भगवा खेमे में शामिल हो सकते हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने इस घटनाक्रम पर कुछ बोलने से इनकार कर दिया

तृणमूल कांग्रेस ने इस घटनाक्रम पर कुछ बोलने से इनकार कर दिया। गोस्वामी से भी संपर्क नहीं हो पाया। तृणमूल कांग्रेस के नेता रवींद्रनाथ घोष ने दो दिन पहले गोस्वामी से मुलाकात की थी। गोस्वामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी में उनके लिए बने रहना अब कठिन होगा क्योंकि वह और ‘‘अपमान’’ नहीं चाहते हैं।

कूचबिहार दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस के विधायक गोस्वामी ने अक्टूबर में प्रमाणिक से मुलाकात की थी जिसके बाद उनके अगले कदम को लेकर चर्चा शुरू हो गयी थी। गोस्वामी ने कई मौकों पर कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ाव के कारण ‘‘अपमान’’ झेलने के बावजूद वह पार्टी में बने रहे। गोस्वामी ने बृहस्पतिवार को फेसबुक पर बांग्ला में एक पोस्ट में कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस से 22 साल के जुड़ाव के बाद पार्टी में अब बने रहना मेरे लिए कठिन हो गया है।’’ तृणमूल कांग्रेस ने उनको मनाने के लिए पिछले कुछ दिनों में काफी प्रयास किए। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीवेस्ट बंगाल विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसटीएमसीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos