लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव: ममता ने कोलकाता में रोडशो किया, लोगों को बंगाली नववर्ष की बधाई दी

By भाषा | Updated: April 15, 2021 19:51 IST

Open in App

कोलकाता, 15 अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को यहां एक रोडशो कर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया और बंगाली नववर्ष के मौके पर लोगों को शांति व समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।

बॉलीवुड अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन भी बनर्जी के साथ इस दौरान मौजूद थीं। बनर्जी की व्हीलचेयर को उनके सुरक्षाकर्मी खींच रहे थे। इस दौरान वह वहां मौजूद लोगों की भीड़ का अभिवादन कर रही थीं।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने शहर के बेलाघाट में अलोछाया सिनेमा हाल से बहूबाजार इलाके तक करीब चार किलोमीटर लंबा रोड शो किया और इस दौरान सड़क के दोनों तरफ उन्हें देखने के लिये जुटे उत्साहित लोगों का अभिवादन किया।

इस रैली में बड़ी संख्या में पार्टी के समर्थक मौजूद थे और उन्होंने - “दीदी तुमी एगिये चोलो, अमरा तोमर संगे आच्छी” (दीदी तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं), “दंगाबाज बीजेपी दूर हटो”, “खेला होबे” जैसे नारे लगाए।

बनर्जी के साथ रोड शो में बेलाघाट से टीएमसी उम्मीदवार परेश पॉल और चौरंगी सीट से पार्टी उम्मीदवार नयना बंद्धोपाध्याय भी मौजूद थीं।

करीब एक घंटे के मार्च के बाद लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए बनर्जी ने “बंगला नबोबर्षो” के मौके पर लोगों को शांति, खुशहाली और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं और उनके टीएमसी के पक्ष में मतदान का अनुरोध किया।

जया बच्चन ने कहा, “हम बंगाल में परिवर्तन नहीं चाहते। कृपया दीदी को फिर चुनिये और राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिये विकास कार्यों में उनकी मदद कीजिए।”

समाजवादी पार्टी की सांसद टीएमसी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रही हैं और बीते करीब एक हफ्ते से रोडशो कर रही हैं। बंगाली नव वर्ष के मौके पर उन्होंने भी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

बच्चन ने कहा, “खेला होबे, दीदी पैर में चोट के बावजूद खेल खेल रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह