लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव : वाम मोर्चा, कांग्रेस के बीच जनवरी के अंत तक सीट बंटवारे पर समझौता होगा

By भाषा | Updated: January 17, 2021 20:45 IST

Open in App

कोलकाता, 17 जनवरी पश्चिम बंगाल में ‘‘सांप्रदायिक’’ भाजपा और ‘‘फासीवादी’’ तृणमूल कांग्रेस से साथ मिलकर लड़ने का संकल्प जताते हुए वाम मोर्चा और कांग्रेस ने रविवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए इस महीने के अंत तक उनके बीच सीट बंटवारे पर समझौते को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बैठक के बाद कहा कि उनकी पार्टी और वाम मोर्चा के बीच सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए आगे भी बैठक होगी।

दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच सीट बंटवारे पर समझौता के लिए आज बैठक हुई।

वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने कहा कि हालांकि ‘‘भाजपा देश की सबसे बड़ी दुश्मन है’’ लेकिन पश्चिम बंगाल की स्थिति को देखते हुए लड़ाई तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों के खिलाफ है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने कांग्रेस और वाम मोर्चा के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘एक तरफ सांप्रदायिक भाजपा और दूसरी तरफ फासीवादी टीएमसी को हराने के लिए हमें लोकतांत्रिक गठबंधन के तौर पर मिलकर लड़ना होगा।’’

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और वाम मोर्चा के बीच सौहार्दपूर्ण और दोस्ताना माहौल में बातचीत हो रही है।

चौधरी के विचारों से सहमति जताते हुए बोस ने कहा कि जनवरी में दोनों पार्टी द्वारा विधानसभा सीटों पर लड़ी जाने वाली सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

बोस ने कहा, ‘‘हम, वाम मोर्चा और कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ना चाहते हैं ताकि राज्य और देश के लोगों को बचाया जा सके।’’

उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे पर वाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच कोई गलतफहमी नहीं है।

भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए टीएमसी द्वारा दोनों दलों को सत्तारूढ़ दल से हाथ मिलाने के सुझाव पर बोस ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने पश्चिम बंगाल में भगवा दल को पैर जमाने का मौका दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह (सुझाव) टीएमसी द्वारा राज्य के लोगों को गुमराह करने का प्रयास है।’’

सूत्रों ने बताया कि दोनों दल जल्द ही कोलकाता में बड़ी रैली का आयोजन करेंगे।

294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में अप्रैल-मई में चुनाव होने वाले हैं।

2016 के विधानसभा चुनाव में भी दोनों दलों ने गठबंधन किया था और 294 सदस्यीय विधानसभा में 76 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

हालांकि 2019 के लोकसभा चुनावों में दोनों दल अलग-अलग लड़े और कांग्रेस को जहां दो सीटों पर जीत हासिल हुई वहीं 1977 से 2011 तक राज्य में शासन करने वाले वाम मोर्चा को एक भी सीट पर जीत नसीब नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा