लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव: पूर्व निर्वाचन आयुक्तों ने कहा-कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद ही निर्णय लिया होगा

By भाषा | Updated: February 26, 2021 23:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाने को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य लोगों द्वारा निर्वाचन आयोग की आलोचना के बीच दो पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्तों ने शुक्रवार को आयोग के फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह निर्णय कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही लिया गया होगा।

वहीं, एक अन्य पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने एक चरण में चुनाव कराने की वकालत करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के दौर में अफवाहें तेजी से फैलती हैं।

दो पूर्व निर्वाचन आयुक्तों- ओ पी रावत और एन गोपालस्वामी ने 2016 में पश्चिम बंगाल में सात चरणों में हुए मतदान का हवाला देते हुए कहा कि जब भी निर्वाचन आयोग को लगता है कि जमीनी हकीकत के आधार पर सुरक्षा बढ़ानी चाहिए, तब वह सतर्कता बरतता है।

वर्ष 2010 से 2012 के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे एस वाई कुरैशी ने कहा कि हालांकि आयोग का निर्णय कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद लिया गया होगा।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जमाने में अफवाहें तेजी से फैलती हैं इसलिए कम चरणों में चुनाव कराना बेहतर निर्णय होता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे