लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव: झाड़ग्राम की उम्रदराज महिला ने मतपत्र से किया मतदान

By भाषा | Updated: March 17, 2021 23:14 IST

Open in App

झाड़ग्राम (पश्चिम बंगाल), 17 मार्च पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में घर पर मतदान की सुविधा के तहत विधानसभा चुनाव में वोट डालने वाले पहले कुछ लोगों में 82 वर्षीय बसंती शीत भी शमिल थीं।

बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों और दिव्यांग जनों को मतपत्र से मतदान करने की सुविधा दी है इसलिए मंगलवार को मतदान करने के लिए बसंती को अपने घर से बाहर नहीं जाना पड़ा।

उनके वार्ड से छह अन्य वरिष्ठ नागरिकों और एक दिव्यांग व्यक्ति ने मतपत्र से मतदान किया।

निर्वाचन अधिकारी ने कहा, “निर्वाचन कर्मियों का एक दल और पार्टी के एजेंट, सीआरपीएफ कर्मियों के साथ मंगलवार सुबह महिला के घर गए। उनके आवास पर कार्डबोर्ड से एक ढांचा बनाया गया ताकि वह गोपनीय ढंग से मतदान कर सकें।”

अधिकारी ने कहा, “उनकी परिजनों को उस कमरे में जाने की अनुमति नहीं थी जहां उन्होंने मतदान किया। मतपत्र को उनके सामने एक लिफाफे में रखकर सील कर दिया गया। मतदान की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई।”

झाड़ग्राम में चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा। महिला के पोते ने कहा कि वह खुश हैं उनकी दादी ने घर से मतदान किया क्योंकि वह ठीक से चल नहीं पाती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो