लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव: कोरोना वायरस से संक्रमित आरएसपी उम्मीदवार की हुई मौत

By भाषा | Updated: April 16, 2021 21:17 IST

Open in App

बहरमपुर (पश्चिम बंगाल), 16 अप्रैल चार दिन पहले कोविड-19 से संक्रमित हुए रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के उम्मीदवार प्रदीप कुमार नंदी की शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 73 वर्षीय नंदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार थे, जो संक्रमण के कारण अपने घर में पृथकवास में थे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बृहस्पतिवार रात को बरहमपुर के एक अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें अन्य कई बीमारियां थीं और शाम लगभग छह बजे अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

कोविड-19 से संक्रमित पाए गए शमशेरगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार रेजाउल हक का भी बृहस्पतिवार को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू