लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव: भाजपा ने जारी की 63 उम्मीदवारों की सूची, सुप्रियो सहित चार सांसदों को उतारा मैदान में

By भाषा | Updated: March 14, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च भाजपा ने पश्चिम बंगाल में तीसरे और चौथे चरण के तहत 75 सीटों पर होने वाले मतदान के मद्देनजर रविवार को 63 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो सहित चार सांसदों को मैदान में उतारा है।

उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने बताया कि बाबुल सुप्रियो टॉलीगंज से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे जबकि बंगाली अभिनेत्री व हुगली से सांसद लॉकेट चटर्जी को पार्टी ने उनके ही संसदीय क्षेत्र की चुंचुड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

पश्चिम बंगाल के ही कूचबिहार से पार्टी के सांसद निसिथ प्रामाणिक को दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र उनके संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है।

राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता को भी पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। वह तारकेश्वर से चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।

जाने माने अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी को अलीपुरद्वार से जबकि तृणमूल कांग्रेस छोड़कर पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी को डोम्जुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

पिछले दिनों भाजपा का दामन थामने वाली बांग्ला सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री पायल सरकार को बेहाला से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा में शामिल हुई अन्य अभिनेत्रियों पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है। तनुश्री चक्रवर्ती श्यामपुर से और अंजना बसु को सोनारपुर दक्षिण से टिकट दिया गया है।

इससे पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 57 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद पार्टी ने दो अन्य सूची जारी कर तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इस प्रकार भाजपा अब तक123 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।

पार्टी ने एक सीट अपने सहयोगी दल एजेएसयू को दी है।

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया