लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव : डायमंड हार्बर में भाजपा प्रत्याशी की पिटाई, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 2, 2021 15:35 IST

Open in App

बरुईपुर (पश्चिम बंगाल), दो अप्रैल पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में शुक्रवार को सुबह चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के एक प्रत्याशी और उनके समर्थकों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।

पुलिस ने बताया कि भाजपा के डायमंड हार्बर के प्रत्याशी दीपक हालदार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हरिदेबपुर इलाके में प्रचार कर रहे थे। उसी दौरान उनके समर्थक कुछ लोगों के साथ बहस में उलझ गए।

उन्होंने बताया कि बहस के दौरान, हालदार और उनके समर्थकों को डंडों से कथित तौर पर पीटा गया।

चुनाव से पहले टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुए हालदार को हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “उन्होंने सीने में दर्द और अन्य समस्याएं बताईं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि हालदार के घायल समर्थकों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि हमले के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

भाजपा ने आरोप लगाया कि इस हमले के लिए टीएमसी जिम्मेदार है। टीएमसी ने आरोप का खंडन किया है।

टीएमसी ने दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी पर हमला आपसी झगड़े का नतीजा है क्योंकि पार्टी के पुराने लोग हालदार की उम्मीदवारी से नाखुश हैं।

हमले के बाद, भाजपा समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 177 को अवरुद्ध कर दिया था लेकिन पुलिस ने तत्काल उन्हें वहां से हटा दिया।

डायमंड हार्बर टीएमसी सांसद एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की लोकसभा सीट भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित