लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव मोदी के ‘‘विकास’’ और ममता के विनाश’’ मॉडलों के बीच मुकाबला: शाह

By भाषा | Updated: February 11, 2021 15:46 IST

Open in App

कूचबिहार (पश्चिम बंगाल), 11 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बृहस्पतिवार को ‘‘विफल प्रशासक’’ बताया और कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के ‘‘विकास मॉडल’’ और तृणमूल कांग्रेस के ‘‘विनाशकारी मॉडल’’ के बीच मुकाबला होगा।

शाह ने कहा कि भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ एक मुख्यमंत्री, विधायक या मंत्री बदलने के लिए नहीं, बल्कि घुसपैठ खत्म करने और पश्चिम बंगाल की स्थिति बदलने के लिए है।

उन्होंने यहां उत्तर बंगाल के इस शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य ‘‘बुआ-भतीजा’’ द्वारा संरक्षित भ्रष्टाचार को समाप्त करना भी है।

भाजपा बनर्जी और उनके भतीजे एवं डायमंड हार्बर से लोकसभा सदस्य अभिषेक पर ‘‘भ्रष्टाचार को संस्थागत करने’’ का आरोप लगाती रही है।

शाह भाजपा कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्या के बारे में भी बोले और चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदारों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

शाह ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा निकाली जा रही पांच ‘परिवर्तन यात्राओं’ में से चौथी यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह यात्रा एक मुख्यमंत्री, विधायक या मंत्री बदलने के लिए नहीं है। यह घुसपैठ समाप्त करने के लिए है, यह बंगाल के परिवर्तन के लिए है। आप बंगाल में भाजपा को वोट देकर सत्ता में लायें। अवैध प्रवासियों को तो छोड़िये, सीमा पार से एक भी पक्षी को भी राज्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सत्तारूढ़ तृणमूल के ‘‘गुंडों’’ का मुकाबला करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको लगता है कि हम तृणमूल कांग्रेस के गुंडों से भयभीत हो सकते हैं? वे भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकते हैं। एक बार हमारे सत्ता में आने पर उस हिंसा को भड़काने के जिम्मेदार लोगों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा, जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी 'जय श्री राम' के नारे पर गुस्सा करती हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव खत्म होने तक वह खुद यह कहना शुरू करना शुरू कर देंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर भारत में 'जय श्री राम' का नारा नहीं लगाया जाएगा, तो क्या पाकिस्तान में लगाया जाएगा? आप इस पर नाराज इसलिए होती हैं, क्योंकि आप वोट बैंक की राजनीति के लिए एक खास वर्ग के लोगों को खुश करना चाहती हैं।’’

शाह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार के ‘‘विकास मॉडल’’ और ममता बनर्जी के ‘‘विनाशकारी मॉडल’’ के बीच मुकाबला होगा।

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ‘‘जन कल्याण’’ के लिए काम करती है, ममता बनर्जी को केवल ‘‘भतीजा कल्याण’’ की चिंता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर