लाइव न्यूज़ :

बंगाल में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं: धनखड़

By भाषा | Updated: December 30, 2020 18:10 IST

Open in App

कोलकाता, 30 दिसंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं और यह सुनिश्चित करना उनका दायित्व है कि लोगों को बिना भय के अपने मताधिकार के इस्तेमाल का अवसर मिले।

शहर के पश्चिमी हिस्से में एक मंदिर के दौरे के दौरान धनखड़ ने संवाददाताओं को बताया, “बिना डर के स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव (राज्य में) नहीं होते हैं।”

राज्यपाल ने कहा कि उन्हें इसकी परवाह नहीं कि लोग किसे मतदान करते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित करना उनका दायित्व है कि उन्हें बिना किसी भय के अपने मताधिकार के इस्तेमाल का अवसर मिले।

उन्होंने सरकारी मशीनरी से भी अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान तटस्थ रहने का अनुरोध किया।

धनखड़ के पिछले साल जुलाई में राज्यपाल बनने के बाद से ही उनके साथ टकराव की राह पर रही तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उन्हें हटाने का अनुरोध करते हुए दावा किया था कि वह असंवैधानिक तरीके से काम कर रहे हैं।

टीएमसी प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा, “पद संभालने के बाद से ही राज्यपाल बिल्कुल असंवैधानिक तरीके से राज्य प्रशासन और पुलिस के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos