लाइव न्यूज़ :

बंगाल: चिकित्सकों ने लोकल ट्रेनों में कोविड नियमों के उल्लंघन पर चिंता जतायी

By भाषा | Updated: November 11, 2020 16:44 IST

Open in App

कोलकाता, 11 नवम्बर चिकित्सकों ने उपनगरीय ट्रेनों में कोविड सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किये जाने पर चिंता जताते हुए आगाह किया है कि इससे महामारी की स्थिति बिगड़ सकती है।

उपनगरीय ट्रेन सेवाएं कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में बुधवार को बहाल हुईं।

सात महीने के अंतराल के बाद ट्रेन सेवाएं सुबह बहाल होने पर लोग कई स्टेशनों पर ट्रेन में सवार होने के लिए धक्का मुक्की करते दिखे और ट्रेन के डिब्बों में भी भीड़ थी।

चिकित्सकों ने कहा कि इस तरह के उल्लंघन वायरस के प्रसार के लिए अनुकूल हैं। इससे, पिछले कुछ हफ्तों में इस बीमारी के खिलाफ मिले लाभ को नुकसान पहुंचेगा।

जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. अनिर्बान दलुई ने कहा, ‘‘हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि लोग कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं और यह निश्चित रूप से हमारे लिए चिंता का विषय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिक्कत यह है कि जो लोग बिना लक्षण वाले हैं या हल्के लक्षण वाले हैं वे ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं और ऐसा करके उन लोगों के जीवन को खतरे में डालते हैं जो उचित सावधानी नहीं बरत रहे हैं।’’

ज्वाइंट प्लेटफार्म ऑफ डॉक्टर्स के डॉ. हीरालाल कोनार ने इन उल्लंघनों के लिए राज्य सरकार और रेलवे की कथित खराब योजना को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘स्थिति काफी चिंताजनक है। मुझे डर है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वायरस उस स्तर तक फैल जाएगा जहां यह नियंत्रण से बाहर होगा।’’

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस. बंधोपाध्याय ने हालांकि कहा कि यात्रियों को उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करते समय सुरक्षा मानदंडों को समझने और अभ्यास करने में कुछ दिन लगेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति हमारे लिए एक चिंता का विषय है लेकिन सरकार या रेलवे को दोष नहीं दिया जा सकता है। आम लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने और यात्रा करते समय प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कुछ जिम्मेदारी दिखानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव