लाइव न्यूज़ :

बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 21, 2021 21:07 IST

Open in App

कोलकाता, 21 अप्रैल पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और पिछले सात दिनों में अपने संपर्क में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन करें।

राज्य में चल रहे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस-आईएसएफ-वाम गठबंधन के मुख्य प्रचारक चौधरी ने कहा कि वह डिजिटल मंचों के माध्यम से चुनाव प्रचार जारी रखेंगे।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने ट्विटर पर कहा, ‘‘मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं और पिछले सात दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मैं डिजिटल मंच से अपना प्रचार जारी रखूंगा, मैं सभी से आग्रह करता हूं कि अपने जीवन से कोरोना वायरस को दूर रखने के लिए काफी सावधानी बरतें।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अधीर दा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे