लाइव न्यूज़ :

भविष्य में आईएसएफ के साथ गठबंधन नहीं चाहते हैं बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर चौधरी

By भाषा | Updated: May 10, 2021 17:19 IST

Open in App

कोलकाता, 10 मई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद राज्य कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि भविष्य में वह इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि संदेह के कारण उन्होंने वाम मोर्चा से भी आईएसएफ के साथ गठबंधन नहीं करने को कहा है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, वाम मोर्चा और आईएसएफ का संयुक्त मोर्चा कोई भी कमाल दिखाने में असफल रहा। गठबंधन को राज्य में सिर्फ एक सीट मिली और वह भी इस्लामिक धर्मगुरु द्वारा जनवरी में गठित पार्टी (आईएसएफ) के हिस्से में गयी।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने फोन पर पीटीआई/भाषा को बताया, ‘‘मैं कभी नहीं चाहूंगा कि आईएसएफ ऐसे किसी गठबंधन का हिस्सा बने जहां हम भी हों।’’

उन्होंने दोहराया कि उनकी पार्टी कभी आईएसएफ के साथ गठबंधन करने नहीं गयी थी, वाम मोर्चा उनसे मिला था।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैंने उनसे (वाम मोर्चा) ऐसा नहीं करने को कहा था, लेकिन उन्होंने कहा कि वे वादा कर चुके हैं। और अब आप परिणाम देख सकते हैं।’’

चौधरी ने कहा कि चूंकि कांग्रेस और वाम मोर्चा के बीच पहले से साझेदारी थी, इसलिए संयुक्त मोर्चा का गठन हुआ।

उन्होंने कहा कि मोर्चे का असफल होना तय था क्योंकि ‘‘पश्चिम बंगाल के लोगों ने गठबंधन को स्वीकार करने से इंकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे