लाइव न्यूज़ :

बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा- प्रदेश में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित 7 क्षेत्रों की पहचान की गई, जानें और क्या कहा

By भाषा | Updated: April 7, 2020 19:51 IST

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि वह असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए काम के मोर्चे पर "सीमित छूट" दिए जाने के विकल्प पर विचार कर रही हैं।ममता बनर्जी ने कहा कि हम कुछ असंगठित क्षेत्रों में सीमित छूट की अनुमति देने पर विचार कर रहे हैं।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में सात क्षेत्रों की पहचान की है जो कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हैं और इस बीमारी के प्रसार के चक्र को तोड़ने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

ममता ने कहा कि इस बीमारी के कारण राज्य में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है, जबकि अब भी 69 लोग इससे संक्रमित हैं।

मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने राज्य में सात क्षेत्रों की पहचान की है जो कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

हम उचित कार्रवाई कर रहे हैं।" मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए काम के मोर्चे पर "सीमित छूट" दिए जाने के विकल्प पर विचार कर रही हैं क्योंकि वे लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों में से हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम कुछ असंगठित क्षेत्रों में सीमित छूट की अनुमति देने पर विचार कर रहे हैं। हम किसान मंडी के संचालन के लिए भी अनुमति देंगे लेकिन सभी को सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करना होगा।"  

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालकोलकाताममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया