किस राज्य में क्या घोषणा?, 5 राज्यों में सरकार ने की तोहफे की बारिश?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2026 16:13 IST2026-03-15T15:50:42+5:302026-03-15T16:13:28+5:30

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को पुरोहितों और मुअज्जिनों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की घोषणा की।

Bengal cm Mamata Banerjee announced Rs 500 increase monthly honorarium priests and muezzins in West Bengal hours before Election Commission scheduled  | किस राज्य में क्या घोषणा?, 5 राज्यों में सरकार ने की तोहफे की बारिश?

किस राज्य में क्या घोषणा?, 5 राज्यों में सरकार ने की तोहफे की बारिश?

Highlightsघोषणा आदर्श आचार संहिता के लागू होने से पहले की गई है।मासिक मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।वित्तीय प्रतिबद्धता करने से रोकेगी जो मतदाताओं को प्रभावित कर सकती है।

कोलकाता: विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा से कुछ घंटे पहले, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को पुरोहितों और मुअज्जिनों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि, प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के बकाया महंगाई भत्ते (डीए) का मार्च से भुगतान करने की घोषणा की। इस संशोधन के बाद, पुरोहितों व मुअज्जिनों को अब प्रति माह 2,000 रुपये मिलेंगे। यह घोषणा चुनाव आयोग द्वारा चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा से कुछ घंटे पहले की गई। उन्होंने एआईटीसी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा सभी नए आवेदनों को मंजूरी देने की भी घोषणा की। यह घोषणा आदर्श आचार संहिता के लागू होने से पहले की गई है।

जो चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद प्रभावी होगी और सरकारों को ऐसी कोई नई नीतिगत घोषणा या वित्तीय प्रतिबद्धता करने से रोकेगी जो मतदाताओं को प्रभावित कर सकती है। बनर्जी ने एक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस ने 15 साल के शासनकाल में असम के स्वास्थ्य बजट से हर साल 150 करोड़ रुपये हड़पे: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम में 15 वर्ष के अपने शासनकाल के दौरान राज्य के स्वास्थ्य सेवा बजट से प्रति वर्ष 150 करोड़ रुपये ‘अपनी जेब में डाल लिए’। असम में 2,092 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों के लिए सस्ती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए काम करती है।

उन्होंने राज्य की चिकित्सा सुविधाओं को गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों के बराबर लाने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की प्रशंसा की।उन्होंने कहा, ‘‘दस साल पहले असम की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था बदहाल थी क्योंकि कांग्रेस केवल अपने नेताओं के परिवारों की ‘आर्थिक सेहत’ को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही थी।’’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करने के उनके प्रयास में देश को ‘‘बदनाम’’ करने के उनके कृत्यों का कोई भी भारतीय समर्थन नहीं करता। उन्होंने नयी दिल्ली में हाल में हुए एआई शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के ‘शर्ट उताकर’ विरोध प्रदर्शन करने और संसद भवन की सीढ़ियों पर ‘चाय-पकौड़ा’ खाने के लिए गांधी की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भी विपक्ष में थे और हमने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए थे, लेकिन इसके लिए एक सही मंच होता है।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘संसद लोकतंत्र की पवित्र जगह है। इसकी सीढ़ियों का इस्तेमाल धरने के लिए भी नहीं किया जाना चाहिए और राहुल गांधी वहां ‘चाय-पकौड़ा’ खा रहे थे। क्या उन्हें पता नहीं कि नाश्ता कहां करना चाहिए?’’

शाह ने यहां 675 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) का परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन किया। उन्होंने ‘असम कैंसर केयर फाउंडेशन’ (एसीसीएफ) के तहत गोलाघाट और तिनसुकिया में निर्मित कैंसर केंद्रों का भी ऑनलाइन तरीके से उद्घाटन किया। इनमें से प्रत्येक केंद्र का निर्माण 135 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

उन्होंने दीफू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (220 करोड़ रुपए), जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (310 करोड़ रुपए) और बारपेटा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (284 करोड़ रुपए) में सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों की ऑनलाइन माध्यम से आधारशिला रखी।

शाह ने गुवाहाटी में 218 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य भवन और 115 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अभयपुरी जिला अस्पताल की भी आधारशिला रखी। शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम को यहां पहुंचे थे। पूर्वोत्तर राज्य का चार महीने में उनका यह चौथा दौरा है।

Web Title: Bengal cm Mamata Banerjee announced Rs 500 increase monthly honorarium priests and muezzins in West Bengal hours before Election Commission scheduled 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे