लाइव न्यूज़ :

बंगाल: 'भारत माता पूजा' करने से रोकने के बाद BJP कार्यकर्ता व पुलिस के बीच झड़प

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2020 15:15 IST

पूजा रोके जाने के बाद BJP के युवा विंग के कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देझड़प के बाद मौके पर भारी पुलिस की तैनाती की गई है।भाजपा कार्यकर्ताओं को वहां से पुलिस ने खदेड़ दिया है।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 'भारत माता पूजा' करने से प्रशासन ने रोक दिया। इसके बाद  BJP के युवा विंग के कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प हो गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने 26 जनवरी को ‘भारत माता’ पूजन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया था।  इस अवसर पर पूरे बंगाल के विभिन्न इलाके में ‘भारत माता’ की मूर्ति और चित्र का पूजन किए जाने और प्रजातंत्र की रक्षा की शपथ लेने का निर्णय हुआ था। इसी के तहत हावड़ा में एक कार्यक्रम को आयोजन किया गया था।  आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख विप्लव राय ने मीडिया को बताया कि भारत माता के रूप में अवनींद्रनाथ ठाकुर द्वारा बनायी गयी भारत माता की तस्वीर का पूजन किया गया।   

पूजन के अवसर पर बंगाल में गणतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया गया और जगह-जगह रैली व जुलूस भी निकाले गए। उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध चित्रकार अवनींद्रनाथ ठाकुर ने 1905 में सर्वप्रथम भारत माता का चित्र बनाया था।  हिंदू देवी की शैली में भारत माता या मदर इंडिया की पहली पेंटिंग थी, जिसका सचित्र चित्रण किया गया था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में स्वदेशी आंदोलन को बढ़ावा देने में भारत माता के चित्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से विरोधी दलों के समर्थकों के प्रजात्रांतिक अधिकारों का हनन हो रहा है। सत्तारूढ़ दल द्वारा वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टीकरण की नीति अपनायी जा रही है और एक विशेष संप्रदाय के लोगों को विशेष संरक्षण दिया जा रहा है।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया