लाइव न्यूज़ :

बंगाल निकाय चुनाव: अदालत ने सरकार से भाजपा की याचिका पर हलफनामा दायर करने को कहा

By भाषा | Updated: November 16, 2021 21:49 IST

Open in App

कोलकाता, 16 नवंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) तथा पश्चिम बंगाल सरकार को भाजपा की उस याचिका के विरोध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया, जिसमें अनुरोध किया गया है कि सभी नगर निकायों के चुनाव एक ही दिन एक साथ कराए जाएं।

मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली पीठ ने निर्देश दिया कि मामले में अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी। पीठ ने एसईसी और राज्य सरकार को याचिका पर अपनी स्थिति का विवरण देते हुए अपना हलफनामा सुनवाई की अगली तारीख तक दायर करने का निर्देश दिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की याचिका में एसईसी और राज्य सरकार को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि राज्य में उन सभी नगरपालिकाओं और नगर निगमों के चुनाव एक साथ हों, जहां चुनाव होने हैं।

याचिका में दावा किया गया है कि कोलकाता और हावड़ा के नगर निगमों सहित 100 से अधिक नगर निकायों के चुनाव लंबे समय से लंबित हैं।

एसईसी राज्य सरकार के परामर्श से नगरपालिका और पंचायत चुनाव कराता है और उसने हाल ही में कोलकाता और हावड़ा में निकाय चुनाव 19 दिसंबर को कराने के राज्य के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। अन्य नगर निकायों के चुनाव के लिए तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे