लाइव न्यूज़ :

बंगाल सीआईडी ने नंदीग्राम घटना की जांच अपने हाथों में ली

By भाषा | Updated: March 20, 2021 20:21 IST

Open in App

कोलकाता, 20 मार्च पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने शनिवार को नंदीग्राम घटना की जांच अपने हाथों में ले ली। इस घटना में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घायल हो गई थीं।

जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआईडी अधिकारियों की एक टीम जल्द ही पूर्व मेदिनीपुर जिले में घटनास्थल का दौरा करेगी और गवाहों के बयान दर्ज करेगी।

उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता शिख सुफियान द्वारा इस घटना को लेकर दर्ज एक शिकायत के आधार पर नंदीग्राम पुलिस थाने में पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। यह घटना 10 मार्च को हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 341 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बनर्जी ने आरोप लगाया कि बिरुलिया बाजार क्षेत्र में उन पर हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गई थीं।

इस घटना के बाद निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय और पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण प्रकाश को निलंबित कर दिया था।

राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले यह घटना एक मुद्दा बन गई। इस घटना के बाद बनर्जी ने ‘व्हीलचेयर’ पर बैठकर प्रचार करना शुरू किया। भाजपा समेत विपक्षी पार्टियों ने इसे लेकर उन पर निशाना साधते हुए इसे ‘‘सहानुभूति आधार पर वोट हासिल करने’’ की एक चाल बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो