लाइव न्यूज़ :

बंगाल : चुनाव बाद हिंसा मामले में सीबीआई ने ममता बनर्जी के चुनावी एजेंट को तलब किया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 23:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी एजेंट शेख सूफियान को हत्या के एक मामले में बृहस्पतिवार को तलब किया। यह मामला कथित तौर पर नंदीग्राम में चुनाव के बाद हुई हिंसा से संबंधित है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने नंदीग्राम से ही विधानसभा चुनाव लड़ा था और हार गयी थीं।

अधिकारियों के मुताबिक यह मामला तीन मई को नंदीग्राम में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा देवव्रत मैती पर जानलेवा हमले से संबंधित है। अस्पताल में 10 दिन तक इलाज चलने के बाद मैती ने दम तोड़ दिया था।

नंदीग्राम में ममता बनर्जी और उनके प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ी चुनावी टक्कर हुई थी।

तृणमूल नेता सूफियान, ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले में शिकायतकर्ता भी हैं।

इस बीच, जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई कथित हिंसा से संबंधित हत्या का एक और मामला दर्ज किया है, जिससे सीबीआई द्वारा अब तक दर्ज किए गए ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

प्राथमिकी के मुताबिक गोबिंद बर्मन नाम के एक व्यक्ति ने कूचबिहार के एक मतदान केंद्र पर कथित रूप से बम फेंकने और गोली चलाने वाले 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जहां बर्मन और उनके परिवार के सदस्य 10 अप्रैल को मतदान करने गए थे।

बर्मन के मुताबिक एक आरोपी ने उनके भाई को निशाना बनाकर गोली चलाई और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, "सीबीआई ने कलकत्ता में माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए अब तक कुल 35 मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ये मामले पहले पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में दर्ज किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू