लाइव न्यूज़ :

बंगाल: खानपान की दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुल सकेंगी, दुकान मालिकों ने फैसले का किया स्वागत

By भाषा | Updated: October 10, 2021 16:49 IST

Open in App

कोलकाता, 10 अक्टूबर रेस्तरां का संचालन ‘सामान्य कामकाजी घंटों’ के लिए करने की इजाजत देने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले का रेस्तरां मालिकों ने स्वागत किया। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना में कहा कि रेस्तरां और दुकानों को ढील दी गई है कि वे 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक ‘सामान्य कामकाजी घंटों’ के मुताबिक काम कर सकेंगे।

होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ ईस्टर्न इंडिया के अध्यक्ष सुदेश पोद्दार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम फैसले का स्वागत करते हैं। खानपान की सभी दुकानें आज या कल से, 20 अक्टूबर तक रात साढ़े दस बजे के बाद भी खुली रहेंगी।’’

‘सामान्य कामकाजी घंटों’ से सरकार का क्या मतलब है, क्या इस बारे स्पष्टता मांगी जाएगी, इस सवाल के जवाब में पोद्दार ने कहा, ‘‘आदेश बिलकुल स्पष्ट है। दुकान मालिक दस दिनों के लिए अपनी दुकानें उसी तरह खोल सकेंगे जैसे कि वे सामान्य दिनों में खोला करते थे।’’

खानपान की दुकानों के मालिकों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुरोध किया था कि वे दुर्गा पूजा के दौरान दुकानों को रात साढ़े दस बजे के बाद भी खोलने की इजाजत दें।

राज्य सरकार ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर रात्रि कर्फ्यू में भी ढील दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे