लाइव न्यूज़ :

बंगाल उपचुनाव: कूचबिहार में भाजपा उम्मीदवार, विधायक के साथ धक्का-मुक्की

By भाषा | Updated: October 19, 2021 16:55 IST

Open in App

कूचबिहार (पश्चिम बंगाल), 19 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के एक उम्मीदवार और एक विधायक के साथ कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के एक सांसद की मौजूदगी में धक्का-मुक्की की।

हालांकि, स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने इस घटना में पार्टी कार्यकर्ताओं की संलिप्तता से इनकार किया है।

जलपाईगुड़ी से भाजपा के सांसद जयंत रॉय की मौजूदगी में नायरहाट में चुनाव प्रचार के दौरान दिनहाटा विधासनभा सीट के लिए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अशोक मंडल और नाताबाड़ी से पार्टी के विधायक मिहिर गोस्वामी के साथ धक्का-मुक्की हुई।

यहां कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे भाजपा नेताओं के लिए ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए। यहां 30 अक्टूबर को उप चुनाव होना है।

मंडल और गोस्वामी को सोमवार को बामनहाटा इलाके में भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्तांओं को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए ऐसी हरकत की गई। दिनहाटा विधानसभा सीट से जीतने वाले उम्मीदवार और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के अपने लोकसभा सीट पर ही बने रहने के बाद, इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी। तृणमूल कांग्रेस ने यहां से उदयन गुहा को फिर से टिकट दिया है, जो प्रमाणिक से चुनाव हार गए थे।

दिनहाटा के अलावा शांतिपुर (नदिया), गोसाबा (दक्षिण 24 परगना) और खरदा (उत्तर 24 परगना) सीटों पर भी उपचुनाव होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!