लाइव न्यूज़ :

बंगाल उपचुनाव: तीन सीटों पर मतदान शुरू, भवानीपुर पर सबकी नजर

By भाषा | Updated: September 30, 2021 08:14 IST

Open in App

कोलकाता, 30 सितंबर पश्चिम बंगाल में भवानीपुर समेत तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट के अलावा मुर्शिदाबाद जिले की जंगीपुर और समसेरगंज सीट के लिए भी उपचुनाव हो रहा है। तीनों सीटों पर कुल 6,97,164 मतदाता हैं। मतगणना दो अक्टूबर को की जाएगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर हार का सामना करना पड़ा था, अब मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें इस उपचुनाव में जीत हासिल करनी होगी। वहीं, दो उम्मीदवारों की मौत के बाद अप्रैल में जंगीपुर और समसेरगंज में मतदान रद्द करना पड़ा था।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि तीन निर्वाचन क्षेत्रों में केन्द्रीय बलों की कुल 72 टुकडि़यां तैनात की गई हैं, जिनमें से भवानीपुर में 35 टुकड़ियां तैनात हैं। मतदान केन्द्रों के 200 मीटर के दायरे में दण्ड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

मतदान शाम छह तक जारी रहेगा। मतदान केन्द्रों के बाहर सुबह से ही लोग कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। मतदान केन्द्रों पर मुंह पर मास्क लगाने सहित कोविड-19 संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

भवानीपुर में बनर्जी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रियंका टिबरेवाल मैदान में हैं जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने श्रीजीब बिस्वास को टिकट दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे