लाइव न्यूज़ :

बंगाल उपुचनाव: चारों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस को बड़ी बढ़त

By भाषा | Updated: November 2, 2021 12:22 IST

Open in App

कोलकाता, दो नवंबर पश्चिम बंगाल की चारों विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। इन सीटों के लिए हुए उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे शुरू की गई थी।

खरदाह, शांतिपुर, दिनहाटा और गोसाबा विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक हुई मतगणना के बाद तृणमूल कांग्रेस सभी सीटों पर आगे चल रही है।

कूचबिहार जिले के दिनहाटा में तृणमूल कांग्रेस के उदयन गुहा, भाजपा के अशोक मंडल से 81,460 वोट से आगे चल रहे हैं। 10 दौर की मतगणना के बाद गुहा को 96,537 और मंडल को 15,077 वोट मिले हैं।

दक्षिण 24 परगना की गोसाबा विधानसभा सीट पर 14 दौर की मतगणना के बाद तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार भाजपा के उम्मीदवार से 1,24,249 मतों से आगे चल रहे हैं। तृणमूल के सुब्रत मंडल को 1,41,262 वोट और भाजपा पलाश राणा को 17,013 वोट मिले हैं।

शांतिपुर विधानसभा सीट तृणमूल कांग्रेस के ब्रज किशोर गोस्वामी, भाजपा उम्मीदवार निरंजन बिस्वास से 15,548 मतों से आगे चल रहे हैं। गोस्वामी को 34,236 और बिस्वास को 18,688 मत मिले हैं।

खरदाह विधानसभा सीट, राज्य के मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय, माकपा के देवज्योति दास से काफी आगे हैं। छह दौर की मतगणना के बाद चट्टोपाध्याय को 36,439 और दास को 18,672 वोट मिले हैं।

उन्होंने बताया कि मतगणना केन्द्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू करने के अलावा, वहां तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

दिनहाटा तथा शांतिपुर से भाजपा के विधायकों ने अपनी लोकसभा सदस्यता बरकरार रखने के लिए इस्तीफा दे दिया था, जबकि खरदाह तथा गोसाबा से तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के निधन के बाद यह उपचुनाव कराए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल