ममता बनर्जी पर बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष का विवादित बयान, साड़ी पहनकर कोई महिला टांग दिखाए यह बंगाल की संस्कृति नहीं है

By भाषा | Updated: March 26, 2021 09:24 IST2021-03-26T09:21:01+5:302021-03-26T09:24:45+5:30

पुरुलिया में मंगलवार को सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ दिए गए अपने बयान को सही ठहराते हुए पश्चिम बंगाल के भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बार फिर से कहा कि साड़ी पहनकर कोई महिला अपनी टांग दिखाए, यह बंगाली संस्कृति नहीं है।

Bengal BJP president Dilip Ghosh said on Mamta Banerjee, showing no female legs wearing a sari, this is not the culture of Bengal | ममता बनर्जी पर बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष का विवादित बयान, साड़ी पहनकर कोई महिला टांग दिखाए यह बंगाल की संस्कृति नहीं है

बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष (File photo)

Highlightsपुरुलिया में मंगलवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिलीप घोष ने बनर्जी को उनके जख्मी पैर को लेकर निशाना बनाया था।दिलीप घोष ने कहा कि अगर वोटों के लिए उन्हें अपने ‘‘टूटे हुए पैर’’ दिखाना है तो वे बरमूडा पहन सकती हैं

खड़गपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी गहमा-गहमी जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी को उचित ठहराते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को कहा कि साड़ी पहनकर कोई महिला अपनी टांग दिखाए, यह बंगाली संस्कृति नहीं है।

पुरुलिया में मंगलवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए घोष ने बनर्जी को उनके जख्मी पैर को लेकर निशाना बनाया था और कहा कि अगर वोटों के लिए उन्हें अपने ‘‘टूटे हुए पैर’’ दिखाना है तो वे बरमूडा पहन सकती हैं, जिससे लोग उसे स्पष्ट रूप से देख पाएंगे।

इस टिप्पणी के बारे में पूछने पर घोष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महिला मुख्यमंत्री होने के नाते हम उनसे कुछ अदब की उम्मीद करते हैं, जो बंगाल की संस्कृति और परंपरा के मुताबिक हो और बंगाली महिलाओं के मूल्यों के अनुरूप हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बहरहाल, हम यहां साड़ी पहनी हुई एक महिला को देख रहे हैं जो अपनी टांग अकसर दिखाती हैं। क्या आप इसे बंगाल की संस्कृति के मुताबिक मानते हैं? मैंने इसका विरोध किया है।’’ घोष की प्रतिक्रिया पर तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि ‘‘बंगाल की बेटी’’के अपमान को लेकर भाजपा अध्यक्ष रक्षात्मक मुद्रा में हैं और लोग ‘‘महिला विरोधी’’को दंडित करेंगे।

पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘चाहे साड़ी पहनी महिला हो या फटी जींस पहनी महिला, बंगाल माफ नहीं करेगा।’’ राज्य के मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल की महिलाएं ऐसी मानसिकता वाले लोगों को एक भी वोट नहीं देंगी।  

Web Title: Bengal BJP president Dilip Ghosh said on Mamta Banerjee, showing no female legs wearing a sari, this is not the culture of Bengal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे