लाइव न्यूज़ :

बंगाल भाजपा नेता ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर हंगामा किया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 21:51 IST

Open in App

कोलकाता, 13 जुलाई भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई में अंदरूनी कलह मंगलवार को एक बार फिर उभर कर सामने आई जब जिले के एक असंतुष्ट नेता को पूर्वी वर्धमान में स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रवेश की अनुमति न मिलने के बाद नेता ने हंगामा किया।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में दिलीप घोष एक संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे। जिला भाजपा नेता इंद्रनील गोस्वामी को मुख्यालय में घुसने की इजाजत नहीं दी गई और उन्होंने दावा किया कि उनके कुछ सहयोगी शीर्ष नेतृत्व को गुमराह कर रहे हैं।

गोस्वामी ने कहा कि वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष घोष का बेहद सम्मान करते हैं। बाद में घोष ने गोस्वामी को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रवेश करने की अनुमति दी। उन्होंने जिले के नेता से हंगामा खड़ा करने के बाबत सवाल भी पूछा और जब तक गोस्वामी जवाब देते, घोष निकल गए।

गोस्वामी ने संवाददाताओं से कहा, “दिलीप दा का मैं बेहद सम्मान करता हूं। मुझे जिले के कुछ नेताओं से शिकायत है जो पार्टी में निर्णय ले रहे हैं और शीर्ष नेतृत्व को गुमराह कर रहे हैं। यह लोग साधारण भाजपा सदस्यों की भावनाओं को नहीं समझते।”

जिला इकाई के एक अन्य नेता सौम्यराज बंद्योपाध्याय ने कहा कि पूर्वी वर्धमान स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में घोष संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे इसलिए सभी को भीतर आने की अनुमति नहीं थी। घटना पर चुटकी लेते हुए तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुव्रत मंडल ने कहा, “भाजपा को अपने वफादार कार्यकर्ताओं को सम्मान देना नहीं आता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग