लाइव न्यूज़ :

बंगाल: पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कार्यक्रम आयोजित करने पर अड़ी भाजपा

By भाषा | Updated: July 31, 2021 21:34 IST

Open in App

कोलकाता, 31 जुलाई कोलकाता पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिये जाने के बावजूद पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने पार्टी की युवा शाखा की ओर से रविवार को शहर में आयोजित होने वाले 'मिनी मैराथन' कार्यक्रम में हिस्सा लेने का संकल्प लिया है।

तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए एक किलोमीटर से कम दूरी की मैराथन के कार्यक्रम में घोष के अलावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान और इसके राष्ट्रीय सचिव राजू बिस्ता भी शामिल होंगे।

घोष ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' कोविड हालात को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में अधिक भीड़ नहीं एकत्र होगी और 500 से अधिक प्रतिभागी नहीं होंगे। इसका उद्देश्य केवल ओलपिंक में भाग ले रहे अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना है। अगर पुलिस कार्रवाई करना चाहती है तो उन्हें करने दें।''

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 प्रतिबंधों के चलते भीड़ एकत्र करने पर जारी रोक के मद्देनजर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं