बंगाल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस, वाम दलों ने सीटों के बंटवारे को लेकर बैठक की

By भाषा | Updated: January 7, 2021 18:44 IST2021-01-07T18:44:21+5:302021-01-07T18:44:21+5:30

Bengal Assembly Elections: Congress, Left parties held meetings regarding seat sharing | बंगाल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस, वाम दलों ने सीटों के बंटवारे को लेकर बैठक की

बंगाल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस, वाम दलों ने सीटों के बंटवारे को लेकर बैठक की

कोलकाता, सात जनवरी कांग्रेस और माकपा नीत वाम मोर्चा ने अप्रैल-मई में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सीटों के बंटवारे को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक की। इन पार्टियों के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस, कांग्रेस की ओर से विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान और अन्य नेताओं ने चर्चा में भाग लिया।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस और वाम मोर्चा के नेताओं ने सीटों को लेकर चर्चाएं कीं।

कांग्रेस आलाकमान और वाम मोर्चा के घटक दलों के केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी राज्य इकाइयों को सीट बंटवारे को लेकर बातचीत करने को कहा है।

कांग्रेस और वाम दलों ने 2016 का राज्य विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में वे अलग-अलग हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bengal Assembly Elections: Congress, Left parties held meetings regarding seat sharing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे