बंगाल : दुर्गापुर बैराज से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

By भाषा | Updated: June 17, 2021 16:29 IST2021-06-17T16:29:34+5:302021-06-17T16:29:34+5:30

Bengal: 12,000 cusecs of water released from Durgapur barrage | बंगाल : दुर्गापुर बैराज से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बंगाल : दुर्गापुर बैराज से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

कोलकाता, 17 जून झारखंड में लगातार हुई भारी बारिश के कारण दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के दो बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर बैराज से बृहस्पतिवार सुबह तक 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसके अलावा पड़ोसी राज्य के पंचेत और मैथन बांधों से भी 15,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिकारियों के मुताबिक डीवीसी के पंचेत बांध से 9,000 क्यूसेक और मैथन बांध से 6,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके कारण दुर्गापुर बैराज में पानी का स्तर बढ़ गया। अधिकारियों ने कहा कि पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण दुर्गापुर बैराज से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा। अब तक बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं।

दुर्गापुर बैराज से यदि और अधिक पानी छोड़ा गया तो पश्चिम बर्दवान जिले में बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं। बैराज में पानी का स्तर 211.5 फुट हो गया है जो उसकी अधिकतम सीमा है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर बंगाल में भारी बारिश के कारण तीस्ता बैराज से 77,365 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bengal: 12,000 cusecs of water released from Durgapur barrage

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे