लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लाभार्थियों ने लोगों से अफवाहों में नहीं आने की अपील की

By भाषा | Updated: January 16, 2021 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी देशभर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शनिवार को शुरू होने के साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी अस्पताल में पहला टीका लेने वाली नर्स बिजी टॉमी ने कहा कि ‘‘मैं गर्व महसूस कर रही हूं कि मैं इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा हूं।’’

इसी तरह की भावना दिल्ली में टीकाकरण अभियान के पहले दिन उन स्वास्थ्यकर्मियों ने जतायी जिन्हें 81 स्थलों पर टीका दिये जाने के लिए चुना गया था।

राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में पल्मोनोलॉजी विभाग के प्रमुख विकास डोगरा ने टीका लगवाया और उन्होंने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैंने टीका लगाने के बाद कुछ भी महसूस नहीं किया। जो लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि टीका सुरक्षित नहीं है, मैं कहना चाहता हूं कि वे विशेषज्ञ नहीं हैं। यह निराधार बात है और मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि उन्हें अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।’’

एक अन्य लाभार्थी एवं यहां बीएलके सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में श्वसन चिकित्सा विभाग के प्रमुख संदीप नायर ने इसी तरह की भावना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी को सलाह दूंगा कि वे अपनी बारी आने पर टीका लगवायें। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। टीके सुरक्षित हैं।’’

कोविड-19 टीकाकरण अभियान राष्ट्रीय राजधानी में चल रहा है। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाये जा रहे हैं जो महामारी के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे थे।

एलएनजेपी अस्पताल के प्रशासनिक विभाग में काम करने वाले नवीन कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जब मुझे टीका दिया गया तो मुझे बिल्कुल सामान्य महसूस हुआ। नसों से खून खींचे जाने पर अधिक चुभता है।’’

टीकाकरण अभियान दिल्ली के सभी 11 जिलों में 81 स्थानों पर संचालित है।

छह केंद्रीय सरकारी अस्पतालों - एम्स, सफदरजंग, आरएमएल अस्पताल, कलावती सरन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल और दो ईएसआई अस्पताल भी इस अभियान का हिस्सा हैं।

एलएनजेपी अस्पताल के अलावा, दिल्ली सरकार द्वारा संचालित जीटीबी अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, डीडीयू अस्पताल, बीएसए अस्पताल, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, आईएलबीएस अस्पताल टीकाकरण स्थलों में शामिल हैं।

निजी अस्पतालों मैक्स अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल, अपोलो अस्पताल और सर गंगा राम अस्पताल भी टीकाकरण अभियान में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos