लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल स्थित बेलूर मठ 18 अगस्त से पुनः खुलेगा

By भाषा | Updated: August 11, 2021 17:11 IST

Open in App

कोलकाता, 11 अगस्त रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ को 18 अगस्त से श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए प्रतिदिन लगभग पांच घंटे खोला जाएगा।

एक प्रवक्ता ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि कोविड-19 की स्थिति में सुधार के मद्देनजर, 18 अगस्त से मठ प्रतिदिन सुबह आठ बजे से 11 बजे तक तथा शाम चार बजे से पौने पांच बजे तक खोला जाएगा।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते बेलूर मठ को 22 अप्रैल से बंद कर दिया गया था। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 24 जुलाई को मठ खोला गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं और आगंतुकों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने का प्रमाण पत्र और पहचान पत्र, प्रवेश द्वार पर दिखाना होगा जिसके बाद उन्हें मठ में प्रवेश दिया जाएगा।

टीके का प्रमाण पत्र नहीं होने की स्थिति में पिछले 72 घंटे में जांच का कोविड निगेटिव प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू