लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेलहर विधानसभा उपचुनाव में लालू की RJD ने दी नीतीश के JDU को करारी शिकस्त

By स्वाति सिंह | Updated: October 24, 2019 16:25 IST

बिहार विधानसभा उपचुनाव में बांका बेलहर विधानसभा से राजद के रामदेव यादव ने लगभग 22000 वोटों से जदयू के लाल धारी यादव को हराया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेलहर विधानसभा से राजद के रामदेव यादव ने लगभग 22000 वोटों से जदयू के लाल धारी यादव को हराया है। बिहार विधानसभा उपचुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का बिहार में खाता खुला है।

बिहार में लोकसभा की एक सीट समस्तीपुर और विधानसभा की पांच सीट किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर के उपचुनाव के तहत गुरुवार को नतीजे आ रहे हैं। इन सभी सीटों के लिए सोमवार (21 अक्टूबर ) को 49.26 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। बिहार विधानसभा उपचुनाव में बांका बेलहर विधानसभा से राजद के रामदेव यादव ने लगभग 22000 वोटों से जदयू के लाल धारी यादव को हराया है। उधर, बिहार विधानसभा उपचुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का बिहार में खाता खुला है। किशनगंज में एआईएमआईएम के कमरुल होदा ने बीजेपी की स्वीटी सिंह को हराया है। वहीं, जदयू को बेलहर में हार का सामना करना पड़ा है। सिमरी बख्तियारपुर में राजद के जफर आलम को जीत मिली है। उन्होंने जदयू के अरुण कुमार को हराया।

अप्रैल-मई 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर सीट से लोजपा के रामचंद्र पासवान को जीत मिली थी। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान का निधन होने के चलते समस्तीपुर में उपचुनाव हुआ। यहां से एनडीए के उम्मीदवार प्रिंस राज (रामचंद्र पासवान के बेटे) और कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. अशोक कुमार के बीच मुकाबला है। प्रिंस आगे चल रहे हैं।

उपचुनाव में 51 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 21 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद मतपेटियों में बंद हो गया था। विधानसभा उपचुनाव की मतगणना की तैयारियों के बीच सभी केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं।

टॅग्स :उपचुनावलालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत