लाइव न्यूज़ :

बेलगाम मामला: मख्यमंत्री ठाकरे ने शिंदे, भुजबल को समन्वयक नियुक्त किया

By भाषा | Updated: December 8, 2019 04:11 IST

लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद पर एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भुजबल और शिंदे कानूनी लड़ाई में समन्वयक की भूमिक निभाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र का दावा है कि बेलगाम, करवार और निप्पानी समेत कुछ इलाके जो कर्नाटक का हिस्सा है वहां रहने वाले अधिसंख्य लोग मराठी भाषी हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कर्नाटक के साथ चल रहे सीमा विवाद मामले में अपनी सरकार के प्रयासों को गति देने के लिये शनिवार को मंत्री छगन भुजबल और एकनाथ शिंदे को समन्वयक नियुक्त किया है।

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बेलगाम और अन्य सीमावर्ती इलाकों का मामला कई वर्षों से उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि महाराष्ट्र सरकार जल्द ही अदालत में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे लोगों की एक बैठक बुलाएगी।

बयान में कहा गया कि ठाकरे खुद इस मामले पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे के साथ चर्चा करेंगे। लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद पर एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भुजबल और शिंदे कानूनी लड़ाई में समन्वयक की भूमिक निभाएंगे।

महाराष्ट्र का दावा है कि बेलगाम, करवार और निप्पानी समेत कुछ इलाके जो कर्नाटक का हिस्सा है, वहां रहने वाले अधिसंख्य लोग मराठी भाषी हैं। ठाकरे ने बैठक में कहा कि विवाद के निस्तारण में राजनीतिक मतभेद आड़े नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि अदालत में महाराष्ट्र की स्थिति मजबूत है। हर किसी को इस विवाद को सुलझाने के लिये साथ आना चाहिए।”

टॅग्स :उद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया