लाइव न्यूज़ :

फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने पर अपना रास्ता तलाशना सबसे बड़ी चुनौती: अखिल अक्किनेनी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 11:59 IST

Open in App

मुंबई, आठ नवंबर दक्षिण भारतीय अभिनेता नागार्जुन और अभिनेत्री अमाला के बेटे अभिनेता अखिल अक्किनेनी का कहना है कि एक फिल्मी परिवार में अभिनय के दिग्गजों की छाया से बाहर निकल अपनी खुद की पहचान बनाना आसान नहीं है।

अखिल ने कहा कि फिल्मी सितारों का बच्चा होने की वजह से लगातार उनके बारे में चीजें पूछी-जांची जाती हैं और हर फिल्म में लोग उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। उनके दादा लोकप्रिय अभिनेता-निर्माता अक्किनेनी नागेश्वर राव थे।

अभिनेता (27) ने कहा कि ऐसे परिवार में जन्म लेने से विशेषाधिकार भी मिलते हैं लेकिन जब कोई अपना रास्ता तैयार करने की कोशिश कर रहा हो तो यह चुनौतीपूर्ण भी हो जाता है। मुख्य अभिनेता के रूप में फिल्म जगत में पदार्पण से पहले वह 2014 में तेलुगु फिल्म ‘मनम’ में कैमियो (अतिथि भूमिका) में नजर आए थे। इसमें वह नागेश्वर राव, नागार्जन और अपने सौतेले भाई नागा चैतन्य के साथ दिखे थे।

अभिनेता ने कहा कि कई वर्षों में उन्हें यह महसूस हुआ कि अपनी जगह बनाने का एक ही जरिया है, वह है खुद पर काम करना और परिवार के सदस्यों से तुलना के दबाव को खुद पर हावी न होने देना। अखिल हाल में ही तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ में नजर आए थे और अब वह ‘एजेंट’ में दिखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह