लाइव न्यूज़ :

सिर कटी लाश का मामला: मुंबई पुलिस के एसीपी के चालक समेत दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 10, 2021 16:36 IST

Open in App

मुंबई, 10 अक्टूबर मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या के मामले में यहां सायन संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के चालक के तौर पर काम कर रहे एक कॉन्स्टेबल और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मृतक की सिरकटी लाश पिछले महीने मिली थी।

उन्होंने बताया कि शिवशंकर गायकवाड़ और उसकी पत्नी मोनाली के तौर पर पहचाने गए आरोपियों को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया। दोनों वर्ली पुलिस क्वार्टर में रहते थे।

अधिकारी ने बताया कि 30 सितंबर को, एक व्यक्ति की सिरकटी लाश सेंट्रल मुंबई के एंटॉप हिल इलाके के सेक्टर सात में प्लास्टिक के थैले में मिली थी जिसपर जलने और कटने के निशान थे। यह जगह इलाके के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के कार्यालय से ज्यादा दूर नहीं है।

उन्होंने बताया कि मृतक के हाथ-पैर काट दिए गए थे और उसकी लाश जलाने की कोशिश की गई थी।

बाद में अपराध शाखा ने उपलब्ध जानकारी और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मृतक की पहचान सोलापुर के दादा जगदाले के रूप में की।

अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच के आधार पर, पुलिस ने कॉन्स्टेबल और उसकी पत्नी को व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बताया कि मृतक का सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है और हत्या के पीछे के मकसद का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा