लाइव न्यूज़ :

प्रशांत कन्नौजिया गिरफ्तारी विवाद: राहुल गांधी बोले- मूर्खतापूर्ण ढंग से व्यवहार कर रहे हैं योगी आदित्यनाथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2019 11:56 IST

राहुल ने का कि अगर मेरे खिलाफ आरएसएस-भाजपा प्रायोजित विषैले दुष्प्रचार चलाने और गलत रिपोर्ट देने के लिए पत्रकारों को जेल में डाला जाए तो ज्यादातर अखबारों /समाचार चैनलों को बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की कमी सामना करना पड़ जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत को तत्काल रिहा करने के भी निर्देश दिए। राहुल गांधी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मूर्खतापूर्ण ढंग से व्यवहार कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट एवं खबरें प्रसारित करने के लिए कुछ पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को योगी एवं भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि पत्रकारों को रिहा किया जाना चाहिए।

उन्होंने अपने बारे में फैलाये जाने वाले ''दुष्प्रचार'' का हवाला देते हुए ट्वीट किया, "अगर मेरे खिलाफ आरएसएस-भाजपा प्रायोजित विषैले दुष्प्रचार चलाने और गलत रिपोर्ट देने के लिए पत्रकारों को जेल में डाला जाए तो ज्यादातर अखबारों /समाचार चैनलों को बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की कमी सामना करना पड़ जाएगा।'' 

गांधी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मूर्खतापूर्ण ढंग से व्यवहार कर रहे हैं। गिरफ्तार किए गए पत्रकारों को रिहा करने की जरूरत है।" गौरतलब है कि योगी के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट एवं खबरें प्रसारित करने के लिए कुछ पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। विभिन्न पत्रकार समूहों ने इन गिरफ्तारियों की निंदा की है। 

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार प्रशांत कनौजिया को हिरासत में लिये जाने पर मंगलवार को यूपी पुलिस को फटकार लगाते हुए पूछा कि उन्हें किस आधार पर गिरफ्तार किया गया। साथ ही कोर्ट ने प्रशांत को तत्काल रिहा करने के भी निर्देश दिए। प्रशांत कनौजिया को पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी के कारण गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद प्रशांत की पत्नी जिगीशा अरोड़ा ने सोमवार को गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के दौरान कहा, 'विचार अलग-अलग हो सकते हैं। उसे (प्रशांत) संभवत: वह ट्वीट लिखना या पब्लिश नहीं करना चाहिए लेकिन किस आधार पर उसे हिरासत में लिया गया।' 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं