लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले संघ ने मुस्लिम महिलाओं से संपर्क के लिए चलाया अभियान

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम महिलाओं तक पहुंचने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है।

इस कदम के तहत आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने बुधवार को संघ से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिला इकाई की नयी दिल्ली में एक दिवसीय बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक में मुस्लिम महिलाओं की सशक्तिकरण और कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आत्मकथा ‘‘दास्तान ए योगी’का विमोचन भी किया गया।

इस किताब का विमोचन कुमार ने किया है जो वर्ष 2017 में प्रकाशित और शांतनु गुप्ता द्वारा लिखी ‘‘द मोन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ का उर्दू संस्करण है।

संघ नेता ने बताया कि बैठक के दौरान मुस्लिम महिलाओं ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, अदालत और मोदी सरकार को ‘‘तीन तलाक के दर्द से मुक्ति’’ दिलाने के लिए धन्यवाद दिया।

बाद में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक और संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कुमार ने ‘‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत करते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाएं सोशल मीडिया के जरिये और अन्य बैठकों के जरिये संदेश देगी जो लोगों को संघ और भाजपा की सही तस्वीर दिखाने की कोशिश का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र