लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस से पहले मप्र सरकार ने प्रदेश में अलर्ट जारी किया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 16:32 IST

Open in App

भोपाल, 14 अगस्त मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के तहत प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट जारी किया है।

मिश्रा ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए यह भी कहा कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त को तिरंगा फहराने के लिए मंत्रियों को अलग-अलग जिले आबंटित किए हैं। एक आधिकारिक आदेश में बताया गया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की राजधानी भोपाल में झंडा फहराएंगे और प्रदेश सरकार के मंत्री 30 अन्य जिलों में इसी तरह के कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ेगें।

प्रदेश के 20 जिलों में संबंधित जिला कलेक्टर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम रीवा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री चौहान और अन्य मंत्रियों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग