लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले मप्र के पशुपालन मंत्री का स्वास्थ्य बिगड़ा, एअर एंबुलेंस से भोपाल पहुंचाए गए

By भाषा | Updated: August 15, 2021 17:17 IST

Open in App

बुरहानपुर (मप्र), 15 अगस्त राज्य के पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री प्रेम सिंह पटेल रविवार को बीमार पड़ गए और बुरहानपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए।

पटेल बुरहानपुर के प्रभारी मंत्री भी हैं और स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोह के लिए यहां शनिवार शाम पहुंचे थे।

बुरहानपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एम पी गर्ग ने बताया कि मंत्री ने रविवार तड़के करीब दो बजे सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद चिकित्सकों की एक टीम ने उनकी कुछ जांच कीं और उनका प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद वह वापस चले गए।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें आराम की सलाह दी गई। रविवार सुबह करीब सात बजे एक मेडिकल टीम फिर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंची। इस बार मंत्री ने सीने में दर्द के साथ ही बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। मंत्री ने भोपाल में बेहतर इलाज एवं स्वास्थ्य जांच कराने का आग्रह किया, जिसके बाद उन्हें एअर एंबुलेंस से राज्य की राजधानी भोपाल पहुंचाया गया।’’

मंत्री का स्वास्थ्य खराब होने के बाद जिलाधिकारी प्रवीण सिंह ने सुबह करीब नौ बजे यहां मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब