लाइव न्यूज़ :

विमान के उड़ान भरने से पहले यात्री ने बताई कोरोना संक्रमित होने की बात, उतारा गया

By भाषा | Updated: March 5, 2021 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च दिल्ली हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार शाम पुणे जाने वाली इंडिगो की उड़ान में सवार पुरुष यात्री ने विमान के उड़ान भरने से कुछ ही देर पहले चालक दल के सदस्यों को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है, जिसके बाद उसे विमान से उतार दिया गया।

घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई286 में हुई, जब विमान उड़ान भरने के लिये तैयार था।

सूत्रों ने कहा कि यात्री ने चालक दल के सदस्यों को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। इसके बाद विमान को वापस पार्किंग क्षेत्र में ले जाया गया और यात्री को उतार दिया गया।

एक सूत्र ने कहा कि साफ-सफाई के बाद शाम करीब सात बजे विमान पुणे के लिये रवाना हो गया।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस को अभी इस घटना के बारे में विमानन कंपनी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

इस मामले में विस्तृत जानकारी मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है।

घटना को लेकर इंडिगो की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच