लाइव न्यूज़ :

जिला विकास परिषद के चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने सुरक्षा इंतजाम का जायज़ा लिया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 23:21 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 नवंबर जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश में आगामी जिला विकास परिषद चुनाव के लिए सुरक्षा इंतजामों और तैयारियों की बृहस्पतिवार को समीक्षा की।

सिंह ने जोर देकर कहा कि राष्ट्र-विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बलों को चौकन्ना रहने की जरूरत है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में बैठक हुई, जिसमें कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार और मध्य कश्मीर के उप महानिरीक्षक अमित कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने शिरकत की।

उन्होंने बताया कि जम्मू जोन के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में हिस्सा लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि डीजीपी ने आगामी चुनावों के लिए तैयारियों की समीक्षा करते हुए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों पर रिपोर्ट मांगी।

सिंह ने जोर देकर कहा कि जमीनी स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखना अहम है और इन चुनावों को सफलतापूर्वक कराने के लिए अलग-अलग सुरक्षा बलों के बीच तालमेल जरूरी है।

डीजीपी ने कहा कि सभी अधिकारी डीडीसी, बीडीसी और पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सुरक्षा उपायों को लागू करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल