लाइव न्यूज़ :

राहुल के दौरे से पहले पुडुचेरी कांग्रेस में संकट गहराया, एक और विधायक ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: February 16, 2021 15:14 IST

Open in App

पुडुचेरी, 16 फरवरी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधायक ए जॉन कुमार ने मंगलवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के करीबी माने जाने वाले कुमार के इस्तीफे को विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए एक और झटका माना जा रहा है।

कुमार वर्ष 2019 में हुए उपचुनाव में कामराज नगर सीट से निर्वाचित हुए थे और बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करने आ रहे राहुल गांधी के दौरे से पहले विधानसभा से इस्तीफा देने वाले वह चौथे कांग्रेसी विधायक हैं।

कुमार का इस्तीफा पार्टी के वरिष्ठ विधायक मल्लाडी कृष्णा राव के इस्तीफे के बाद आया है जिन्होंने पहले स्वास्थ्य मंत्री का पद छोड़ दिया था और सोमवार को विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जॉन कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष वीवी शिवकोलुंधु से उनके कार्यालय जाकर मुलाकात की और हाथ से लिखा अपना इस्तीफा सौंपा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह पत्र का अध्ययन कर रहे हैं और जल्द फैसला लेंगे।

उन्होंने बताया कि उन्हें मल्लाडी कृष्ण राव का इस्तीफा घर से सोमवार को रात फैक्स से मिला है।

उनके इस्तीफे के साथ ही सदन में कांग्रेस सदस्यों की संख्या 10 हो गई है एवं विधानसभा में सत्ता एवं विपक्ष के 14-14 सदस्य हो गए हैं।

विधानसभा में 30 सीटें हैं जबकि तीन सीटें नामांकित सदस्यों के लिए है।

उल्लेखनीय है कि गत महीनों में दो मंत्री ए नमास्सिवयम और मल्लाडी कृष्ण राव एवं कांग्रेस सदस्य ई थीप्पैनजान ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है जबकि पिछले साल जुलाई में एन धानवेलु को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से अयोग्य करार दिया गया था।

वी नारायाणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्रमुक के तीन सदस्यों एवं माहे से एकमात्र विधायक एन रामचंद्रन के समर्थन पर निर्भर है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जॉन कुमार सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर गए और अपना इस्तीफा सौंपा लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय आकर अपना इस्तीफा देने को कहा।

उन्होंने बताया कि इसके बाद कुमार विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय गए और अपना इस्तीफा सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू