लाइव न्यूज़ :

असम दौरे से पहले केजरीवाल को सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी मुकदमे की चेतावनी, कहा- वह यहां आकर एक शब्द मेरे खिलाफ बोलकर दिखाएं

By अनिल शर्मा | Updated: April 1, 2023 09:42 IST

हिमंत ने कहा कि केजरीवाल ने विधानसभा में एक कायर की तरह यह बात बोली है। जहां मैं डिफेंड नहीं कर सकता था। फिर भी, मैंने कोई मानहानि का मामला दर्ज नहीं किया है। क्या देश के किसी भी हिस्से में मेरे खिलाफ कोई मामला है?

Open in App
ठळक मुद्दे2 अप्रैल को भगवंत मान के साथ असम जाएंगे अरविंद केजरीवाल।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने केजरीवाल को चुनौती दी कि वह यहां आकर मुझे भ्रष्ट कहें।

गुवाहाटीः  2 अप्रैल को असम में अरविंद केजरीवाल की पहली राजनीतिक रैली से पहले राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनको चुनौती दी कि एक शब्द उनके खिलाफ यहां बोलकर दिखाएं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के अपने समकक्ष भगवंत मान के साथ 2 अप्रैल को असम जाएंगे।

कथित तौर पर, केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा था कि सरमा के खिलाफ अन्य राज्यों में मामले हैं। केजरीवाल के इस बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने उनको चुनौती दी कि वे 2 अप्रैल को यहां आएं और उनके खिलाफ एक शब्द बोलकर दिखाएं। हिमंत ने कहा कि केजरीवाल उनके खिलाफ ये बोलकर दिखाएं कि "हिमंत बिस्वा सरमा भ्रष्ट हैं"। अगले दिन ही मैं मानहानि का मुकदमा दायर कर दूंगा। वही मैंने मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी किया है।"

हिमंत ने कहा कि केजरीवाल ने विधानसभा में एक कायर की तरह यह बात बोली है। जहां मैं डिफेंड नहीं कर सकता था। फिर भी, मैंने कोई मानहानि का मामला दर्ज नहीं किया है। क्या देश के किसी भी हिस्से में मेरे खिलाफ कोई मामला है? मैं मानहानि का मुकदमा दायर करना चाहता हूं, लेकिन अरविंद केजरीवाल कायर की तरह विधानसभा के अंदर बोले। इसलिए उन्हें असम आने दें।" सरमा ने संवाददाताओं से कहा, 2 अप्रैल को और यह कहें कि, हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मामला है वह भ्रष्ट हैं, मैं उन पर मुकदमा करूंगा।

केजरीवाल 2 अप्रैल, 2023 को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राज्य में अपनी पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए गुवाहाटी जाएंगे। आप ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और दावा किया है कि असम में लोग निराश हैं।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया