तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से पहले 150 भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया गया सेनेटाइजर छिड़काव

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:32 IST2021-06-24T22:32:48+5:302021-06-24T22:32:48+5:30

Before joining Trinamool Congress, 150 BJP workers were sprayed with sanitizer | तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से पहले 150 भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया गया सेनेटाइजर छिड़काव

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से पहले 150 भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया गया सेनेटाइजर छिड़काव

सूरी (पश्चिम बंगाल),24 जून पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बृहस्पतिवार को भाजपा के करीब 150 कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं द्वारा सेनेटाइजर का छिड़काव किये जाने के बाद उन्हें तृणमूल में शामिल किया गया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के प्रखंड स्तर के सदस्य दुलाल राय ने बताया कि इलामबाजार में एक मंच बनाया गया था जहां भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया , फिर उसके बाद स्थानीय नेताओं ने उन्हें तृणमूल का झंडा थमाया।

राय ने कहा, ‘‘ भाजपा के लिए जो कार्य कर रहे थे वे वायरस से संक्रमित हो गये थे... उन्हें वापस लेने से पहले हमें यह सुनिश्चित करना पड़ा कि वे संक्रमणरहित हो जाएं क्योंकि हमारा लक्ष्य वायरस से मुक्ति पाना है। ’’

भाजपा के जिला अध्यक्ष ध्रुव साहा ने दावा किया कि उनके पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘तृणमूल कांग्रेस ’ में शामिल करने के लिए उनके साथ जोर जबर्दस्ती की गयी। उन्होंने कहा, ‘‘ कोई भी अपनी मर्जी से भाजपा से तृणमूल में नहीं गया है।’’

साहा ने कहा कि चुनाव बाद हिंसा के आरोपों से बचने के प्रयास के तहत तृणमूल नेता ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं को तृणमूल में शामिल होने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

दो दिन पहले हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से पहले 200 भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभाचुनाव से पहले भगवा दल में चले जाने के पाप से मुक्ति के लिए सिर मुड़वाना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Before joining Trinamool Congress, 150 BJP workers were sprayed with sanitizer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे