लाइव न्यूज़ :

हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, चुनाव से पहले प्रदेश के पूर्व महासचिव समेत 26 नेता भाजपा में शामिल

By अनिल शर्मा | Updated: November 8, 2022 12:39 IST

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में हर विधानसभा चुनाव में ‘‘बारी-बारी’’ से भाजपा और कांग्रेस की सरकार बनने का उल्लेख करते हुए सोमवार को दावा किया कि अगले 25 वर्षों में राज्य में भाजपा की सरकार बरकरार रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होना है। राज्य में 1982 के बाद से हर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच बारी-बारी सरकार बनाने का इतिहास रहा है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग है और मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में सोमवार को कांग्रेस की राज्य कमिटी के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर समेत 26 नेता भाजपा में शामिल हो गए। बता दें कि राज्य में मतदान के लिए एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। मुख्यमंत्री ने इसकी तस्वीरें शेयर कर ट्वीट किया, "भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए एकजुटता से कार्य करें।"

गौरतलब है, धर्मपाल ठाकुर ने 11 अक्टूबर को कांग्रेस छोड़ी थी। कांग्रेस के ये सभी नेता सोमवार राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी सुधन सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामलि हुए। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग है और मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में हर विधानसभा चुनाव में ‘‘बारी-बारी’’ से भाजपा और कांग्रेस की सरकार बनने का उल्लेख करते हुए सोमवार को दावा किया कि अगले 25 वर्षों में राज्य में भाजपा की सरकार बरकरार रहेगी।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होना है। राज्य में 1982 के बाद से हर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच बारी-बारी सरकार बनाने का इतिहास रहा है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस भले ही हिमाचल के ‘रिवाज’ पर भरोसा कर रही हो, लेकिन लोगों ने इस बार परंपरा को तोड़ने और विकास में तेजी लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को वापस सत्ता में लाने का मन बना लिया है।

कुल्लू जिले के बंजार और शिमला के चौपाल में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस बार उनकी ‘‘बारी’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उनसे कहते हैं कि वे उत्तराखंड और अन्य राज्यों में यही एक बात कहते थे। वहां क्या हुआ? क्या वे फिर से सत्ता में आए?’’

ठाकुर ने विपक्षी दल को ‘‘डूबता जहाज’’ करार देते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के लोग जनता से तरह-तरह के वादे कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हम यह गारंटी देंगे, वह गारंटी देंगे। विडंबना यह है कि जो खुद की गारंटी नहीं दे सकते, वे दूसरों को गारंटी देने की बात कर रहे हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि इसके बजाय भाजपा अगले 20 वर्षों के लिए ‘‘नरेंद्र मोदी की गारंटी’’ दे सकती है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022हिमाचल प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह