लाइव न्यूज़ :

बीएड कॉलेज का कर्मी रिश्‍वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 20, 2021 16:49 IST

Open in App

जयपुर, 20 अप्रैल भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो ने बाड़मेर में आर.आर.टी.टी. बीएड कॉलेज के एक गेस्ट फैकल्टी को मंगलवार को कथित तौर पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस मामले में कॉलेज निदेशक की तलाश की जा रही है।

ब्‍यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि बीएड प्रशिक्षण की उपस्थिति भेजने की एवज में आर.आर.टी.टी. बीएड कॉलेज, सेड़वा (बाड़मेर) के निदेशक डॉ. जगदीश विश्‍नोई द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन करके मंगलवार को कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि बीएड कॉलेज के निदेशक डॉ. जगदीश विश्नोई ने रिश्वत राशि अपने कॉलेज के गेस्ट फेकल्टी नारणाराम को दिलवाई जिस पर नारणाराम को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण निदेशक जगदीश विश्नोई की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एसीबी की टीम आरोपियों के आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी ले रही है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह