निगम कार्यालय का उद्घाटन स्थगित करने को लेकर बेदी का रुख गलत : मुख्यमंत्री
By भाषा | Updated: February 12, 2021 20:16 IST2021-02-12T20:16:13+5:302021-02-12T20:16:13+5:30

निगम कार्यालय का उद्घाटन स्थगित करने को लेकर बेदी का रुख गलत : मुख्यमंत्री
पुडुचेरी, 12 फरवरी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शुक्रवार को कहा कि यह चिंता की बात है कि उपराज्यपाल किरण बेदी ने निगम कार्यालय (मेरी) के नए भवन का आज निर्धारित उद्घाटन टाल दिया।
बेदी ने कहा था कि भवन का नवीकरण केन्द्र सरकार की मदद से किया गया है और केन्द्र सरकार के अधिकारियों को समारोह में आमंत्रित किया जाना चाहिये।
मुख्यमंत्री ने कहा, ''यह सरासर गलत बयान है क्योंकि केन्द्र सरकार ने कोई मदद नहीं की है। केंद्रशासित प्रदेश सरकार ने ही सहायता के लिये केन्द्र सरकार के जरिये विश्व बैंक से संपर्क किया था। विश्व बैंक के धरोहर संरक्षण कार्यक्रम के तहत यह काम हुआ है।''
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भवन का निर्माण विश्व बैंक की मदद से 14 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। करीब सात साल पहले बारिश के चलते 19वीं सदी का भवन ढह गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।