पुडुचेरी में नये साल के जश्न की अनुमति पर बेदी को आपत्ति, मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप नहीं करने को कहा

By भाषा | Updated: December 23, 2020 18:46 IST2020-12-23T18:46:27+5:302020-12-23T18:46:27+5:30

Bedi objected to permission to celebrate New Year in Puducherry, Chief Minister asked not to interfere | पुडुचेरी में नये साल के जश्न की अनुमति पर बेदी को आपत्ति, मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप नहीं करने को कहा

पुडुचेरी में नये साल के जश्न की अनुमति पर बेदी को आपत्ति, मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप नहीं करने को कहा

पुडुचेरी, 23 दिसंबर पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने अगले सप्ताह केंद्रशासित प्रदेश में नव वर्ष समारोहों की अनुमति देने के कांग्रेस सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई है और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से समारोहों पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।

नारायणसामी को लिखे पत्र में बेदी ने कहा कि पड़ोसी तमिलनाडु राज्य ने सार्वजनिक स्थानों पर नये साल के उत्सवों पर रोक लगा दी है, ऐसे में केंद्रशासित प्रदेश में वहां से लोग आएंगे और महामारी को रोकने के लिए किए गए अच्छे प्रयासों पर असर पड़ सकता है।

जवाब में नारायणसामी ने कहा कि पुडुचेरी एक पर्यटन राज्य है जहां बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका उद्योगों पर निर्भर है और इस तरह उत्सवों के आयोजन पर पाबंदी से सेवा क्षेत्र और अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी।

उन्होंने पूर्व आईपीएस अधिकारी बेदी पर केंद्रशासित प्रदेश के दैनिक कामकाज में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए उनसे ऐसा नहीं करने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bedi objected to permission to celebrate New Year in Puducherry, Chief Minister asked not to interfere

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे