लाइव न्यूज़ :

बिना मंजूरी दिए केन्द्र को फाइलें भेज रही हैं बेदी, इससे विकास बाधित हो रहा है : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: November 19, 2020 19:08 IST

Open in App

पुडुचेरी, 19 नवंबर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल किरण बेदी की आलोचना करते हुए कहा कि वह स्थानीय सरकार की विकास और कल्याण से जुड़ी लगभग हर फाइल को बिना वजह केन्द्र को भेज रही हैं और इससे विकास बाधित हो रहा है।

दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट के बाद पुडुचेरी वापसी पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार ने मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट परीक्षा पास करने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए 10 प्रतिशत का कोटा रखने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले बैठक में भाग लेने वाली सभी राजनीतिक पार्टियों ने 10 प्रतिशत कोटा के फैसले का आम सहमति से स्वागत किया।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले को मंजूरी के लिए बेदी के पास भेजा गया ताकि नीट परीक्षा पास करने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिला मिल सके। लेकिन उपराज्यपाल ने बिना किसी टिप्पणी के वह फाइल केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे में जबकि दाखिले के लिए काउंसलिंग पूरी होने वाली है, बेदी इन बच्चों का नुकसान कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 प्रतिशत कोटे के संबंध में उन्होंने फोन पर केन्द्रीय गृह मंत्री और गृहसचिव से बात की है। उन्होंने कहा, ‘‘गृहमंत्री ने इसपर विचार करने का आश्वासन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन